{"_id":"6481dfc17e0fea2c0a095f8e","slug":"conspiracy-to-trap-lenders-took-life-of-his-own-brother-shot-him-with-intoxicating-injection-died-due-to-wrong-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्जदाताओं को फंसाने का षडयंत्र: अपने भी भाई की ले बैठा जान, नशीला इंजेक्शन लगा मारी गोली, गलत जगह लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदाताओं को फंसाने का षडयंत्र: अपने भी भाई की ले बैठा जान, नशीला इंजेक्शन लगा मारी गोली, गलत जगह लगने से मौत
Thu, 08 Jun 2023 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:33 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी भाई और उसके दो साथियों गिरफ्तार कर लिया है। उनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के ढोलना थाने की पुलिस ने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने मृत युवक के सगे भाई व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भाई ने अपने दो साथियों के सहयोग से कर्जदाताओं को केस में फंसाने के लिए भाई को गोली मारने का षडयंत्र रचा था। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है घटना
घटनाक्रम के मुताबिक मनोज कुमार निवासी तैय्यबपुर तीन जून की रात घायलावस्था में नहर के पास पड़ा मिला। उसे गोली लगी थी। इस मामले में आरोपी भाई चंद्रवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस पंजीकृत कराया था। घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया था। यहां उपचार के दौरान घायल मनोज कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मनोज की मौत के बाद जानलेवा हमले की धारा को हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर जांच पड़ताल तेज कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के भाई चंद्रवीर को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में हकीकत सामने आ गई। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी भाई चंद्रवीर और मृत मनोज को जुआ खेलने की लत थी। जुएं में मोटी रकम हारने के कारण शहर के साहूकार अवधेश उर्फ शीनू व स्वदेश के पास जमीन गिरवी रखकर कर्ज ले रखा था। कर्ज की रकम वापस न देनी पड़े इसलिए दोनों कर्जदाताओं को फंसाने की योजना बनाई थी।ये भी पढ़ें - एटा में 30 मिनट के अंदर लूट की तीन वारदातें: एमआर, शिक्षिका और एक दंपती को बनाया निशाना; हाथ मलती रह गई पुलिस
गलत जगह लगी गोली
चंद्रवीर ने साथी जितेंद्र और मुकेश निवासी हिम्मतपुरसई के साथ मिलकर भाई मनोज को गोली मारने की योजना बनाई। इस योजना के मुताबिक पहले उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया और फिर मुकेश ने मनोज की पीठ पर पीछे से गोली मार दी। आरोपी के अनुसार वो भाई की जान नहीं लेना चाहता था, लेकिन गोली गलत जगह लग गई और उसकी मौत हो गई।ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस के सिपाही को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला, भरोसे में छोड़ा बसा बसाया घर; आगे जो हुआ टूट गए अरमान