UP: यूपी पुलिस के सिपाही को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला, भरोसे में छोड़ा बसा बसाया घर; आगे जो हुआ टूट गए अरमान
पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन एक दिन फेसबुक पर उसका संपर्क नासिर से हुआ जो उसके साथ बचपन में एक ही क्लास में पढ़ता था। फेसबुक से दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने पूर्व में थाना शिकोहाबाद में तैनात रहे एक पुलिसकर्मी पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्जकरजांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
एटा की रहने वाली है पीड़िता
पीड़िता मूल रूप से एटा जनपद की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्ती पास के रहने वाले युवक मोहम्मद नासिर नाम के युवक से हुई थी। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और फिर एक स्कूल में दोनों ने पढ़ाया। इस दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई। वर्ष 2008 में पीड़िता की शादी एक स्क्रैप कारोबारी से हो गई। दांपत्य जीवन में उसके तीन बच्चे हुए। इसी दौरान मोहम्मद नासिर की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई। वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से दोनों में दोबारा दोस्ती हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी ने बीच बाजार में दिया ऐसा धोखा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; पुलिस से भी नहीं मिला सका नजरें
पीड़िता ने लगाया ये आरोप
पीड़िता का आरोप है कि शिकोहाबाद थाने में तैनात उसके प्रेमी पुलिसकर्मी ने उसे शिकोहाबाद बुलाया और कमरे पर ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिसकर्मी नासिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त: एसएसपी ने रात में दबोचे पांच संदिग्ध, तलाशी में मिली बड़ी रकम; चल रही पूछताछ
जांच कर रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2020 में तैनात पुलिसकर्मी नासिर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - तेज रफ्तार ने ली दो की जान: सड़क किनारे कर रहे थे वाहन का इंतजार, कार ने रौंदा; युवती सहित दो की मौत