फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conspiracy to kill on breaking business relations contract given to history sheeter to kill

Agra: व्यापारिक संबंध तोड़ने पर रची हत्या की साजिश, मारने के लिए हिस्ट्रीशीटर को दी सुपारी; दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 12:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 12:15 AM IST
सार

व्यापारिक संबंध तोड़ने पर शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर वीपी को सुपारी दी थी।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक एक आरोपी अभी फरार है। 
 

विज्ञापन
Conspiracy to kill on breaking business relations contract given to history sheeter to kill
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कारखाना संचालक दिनेश कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी। जूता व्यापारी जितेंद्र उर्फ जीतू ने व्यापारिक संबंध तोड़ने पर एक लाख में सुपारी दी थी। कुख्यात ओमप्रकाश उर्फ ओपी के साथी हिस्ट्रीशीटर विनय प्रताप उर्फ वीपी ने सुपारी ली। वह साथी शूटर के साथ कारखाना संचालक के घर पहुंचा था। दो गोली चलाईं। मगर, संयोग से वो बच गए। पुलिस ने वीपी और व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


प्रकाश नगर में नौ मई को घर के बाहर दिनेश कुमार पर दो फायर किए गए थे। वो बाल-बाल बच गए थे। बाइक पर आए दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को हमलावरों की बाइक का नंबर मिल गया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास में दो आरोपी इंद्रा कालोनी निवासी वीपी और प्रकाश नगर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र ने दिनेश की हत्या की सुपारी वीपी को दी थी। वीपी थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर है। उसने अपने साथी अनुज के साथ घटना को अंजाम दिया। संयोग से दिनेश कुमार बच गए। दिनेश लेमीनेशन का काम करते हैं। जितेंद्र जूता कारखाना चलाता है। दिनेश के कारखाने में रेगजीन लेमीनेशन के लिए भेजा करता था। दिनेश-जितेंद्र में किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर दिनेश ने माल लेना बंद कर दिया। जितेंद्र से व्यापारिक संबंध तोड़ लिए। इससे वह रंजिश मान रहा था। इसलिए दिनेश की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार


व्यापार में हो गया था घाटा

पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि दिनेश के माल नहीं लेने की वजह से उसका व्यापार में घाटा हो गया था। काम भी बंद हो गया। उसे बहुत बुरा लगा था। 12 साल से उसकी दोस्ती विनय प्रताप उर्फ वीपी से है। वीपी को दिनेश की हत्या के लिए सुपारी दी। 50 हजार रुपये एडवांस में दे दिए। बाकी रकम बाद में देने का वादा किया। घटना वाले दिन वीपी अपने साथी शूटर अनुज के साथ दिनेश के घर पहुंचा था। अनुज ने दो फायर किए। फिर दोनों फरार हो गए। पुलिस को बाइक का नंबर मिल गया। इससे आरोपियों तक पहुंच गई। उनसे एक बाइक, 30625 रुपये, दो मोबाइल और एक फोटो बरामद की है।


फोटो पर लिखकर दिया था नाम

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जितेंद्र ने वीपी को दिनेश की एक फोटो दी थी। इस पर पेन से दिनेश का नाम भी लिखा था। यह पुलिस को मिल गई है। इसे साक्ष्य के रूप में रखा गया है। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्स एप चैट और ऑडियो क्लिप भी मिली है। यह चार्जशीट में साक्ष्य के रूप में शामिल की जाएंगी। विनय के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed