फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conservation of Ganga and tributaries is necessary

Agra News: गंगा और सहायक नदियों का संरक्षण जरूरी

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Conservation of Ganga and tributaries is necessary
सोरोंजी। गंगा समग्र अभियान के अंतर्गत गंगा सेविका का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन चार सत्रों में किया गया। जिसमें गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण व जलसंरक्षण पर मंथन किया गया। प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आरएसएस के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा एवं गंगा सेविका आयाम की प्रांतीय संयोजक गीता सिंह ने मां गंगा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एटा सहित आसपास के अन्य जिलों से कार्यकर्ता पहुंचीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं संघ के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज गंगा को मां मानता है फिर भी उसे प्रदूषित करता है। गंगा भारत की सर्वाधिक आस्थावान पवित्र नदी है जहां सामान्य रूप से प्रतिदिन लाखों और विभिन्न पर्वों पर करोड़ों लोग उसके किनारे पर पहुंचकर अपने आध्यात्मिक विश्वास को पूरा करते हैं। वर्तमान में यह नदियां अपने जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रांतीय संयोजक डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित ने कहा की गंगा का अवतरण इस पृथ्वी पर सर्वजन के कल्याण के लिए हुआ है। द्वितीय सत्र में प्रांत के गंगा सेविका आयाम संगठन का ढांचा खड़ा किया गया तथा प्रत्येक जिले से लेकर खंड स्तर तक नारी शक्ति को विभिन्न उत्तरदायित्व दिए गए। तृतीय सत्र में विभिन्न जनपदों में गंगा शिव का आयाम की नारी शक्ति द्वारा जन जागरण कार्य पौधरोपण, आरती घाटों पर स्वच्छता सेमिनार घर-घर संपर्क जैसे कार्यों की जानकारियां सभी जिलों से आई महिलाओं ने दीं। चतुर्थ और समापन सत्र में आगामी अक्टूबर में उन्हें बरेली महानगर में संपूर्ण प्रांत की गंगा सेविका आयाम अभ्यास वर्ग लगाने का निर्णय लिया गया। समापन के पश्चात महिलाओं ने तीर्थ दर्शन किया और हरि की पौड़ी गंगा जी की परिक्रमा लगाई। गंगा सेविका आयाम से जुड़े कार्यकर्ता विभिन्न जनपदों से यहां पहुंचीं। इनमें शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिलों से महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed