{"_id":"5f897a5e6fa6cd1a6869def1","slug":"conress-up-chief-statement-over-up-bjp-government-on-crime-and-politics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- यूपी में जंगलराज, अपराधी और अफसर मस्त...जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- यूपी में जंगलराज, अपराधी और अफसर मस्त...जनता त्रस्त
Sat, 17 Oct 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:07 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में सरकार नाकाम है और प्रदेश में बेटियों के साथ अपराध बढ़े हैं। सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में हत्या हो रही है। उप्र में अपराधी व अफसर मस्त और जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना जंगलराज की नई इबारत लिखी जा रही है। बलिया में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हत्या हो गई। बेटियों पर अपराध बढ़े हैं। प्रदेश में अपराधी व अफसर मस्त और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आगरा में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति उप चुनाव के बाद होगी। उप चुनाव में कांग्रेस सातों सीटों पर मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
आगरा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को छीपीटोला स्थित डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस निरंतर जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है। बात चाहे किसान की हो, बेरोजगारी हो या कानून व्यवस्था, कांग्रेस आवाज उठा रही है। यही कारण है कि अभी तक 60 हजार गिरफ्तारियां की गईं, मैं खुद श्रमिकों के मुद्दे पर एक महीने तक जेल में रहा। प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं पर साढ़े सात हजार मुकदमे हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव के बारे में कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में हैं और अच्छी स्थिति में हैं। हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। आगरा में जिलाध्यक्ष नियुक्ति के सवाल पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जांच रिपोर्ट आ चुकी है। आरोपों के चलते जिलाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। नए जिलाध्यक्ष के बारे में उप चुनाव के बाद फैसला कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संगठन का पुनर्गठन ग्राम पंचायत स्तर तक किया जा रहा है। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी फ्रंटल संगठनों का गठन दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान आगरा प्रभारी योगेश तालान, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, नंदलाल भारती, आईडी श्रीवास्तव, कपिल गौतम, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।