फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers protest for the release of the up president ajay kumar lallu

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह, सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान

Sat, 06 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 12:11 AM IST
सार

  • कांग्रेस के नेताओं ने कहा- गरीब विरोधी सरकार के कार्यकाल में करेंगे गरीबों की सेवा
  • सोशल मीडिया पर भी चलाएंगे अभियान, लगेंगे पोस्टर 

विज्ञापन
Congress workers protest for the release of the up president ajay kumar lallu
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शनिवार से प्रदेशभर में सेवा सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। हर जिले में लल्लू की महारसोई संचालित करके गरीबों को खाना खिलाया जाएगा। कांग्रेसी उनकी रिहाई तक सेवा के नए आयाम लिखेंगे। 

विज्ञापन


आगरा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने शिरोमणि आवास पर मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू 20 मई से जेल में बंद हैं, उनका कसूर महज इतना है कि उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की मुहिम में जोरदारी से हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार गरीब मजलूमों की मदद करने वालों को जेल भेजना चाहती है तो प्रदेश भर के कांग्रेसी जेलों में जाएंगे, इसके लिए वो सेवा सत्याग्रह शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में लगेंगे 10 लाख पोस्टर

प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने कहा कि योगी सरकार अजय लल्लू के नेतृत्व में चल रहे सेवा कार्यों से घबरा गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की है। 

उन्होंने कहा कि सत्याग्रह में 10 लाख पोस्टर पूरे प्रदेश में लगवाए जाएंगे। प्रदेश महासचिव अमित सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी सेवा सत्याग्रह अभियान के जरिए प्रदेश सरकार की पोल खोली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed