फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress women candidates will contest two seats of Mathura

यूपी चुनाव 2022: मथुरा की पांच में से दो सीटों पर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी लड़ेंगी चुनाव

Sat, 18 Dec 2021 11:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 11:32 AM IST
सार

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि योग्य तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम ही पैनल में भेजे जाएंगे। टिकट का फैसला प्रियंका गांधी ही करेंगी।

विज्ञापन
Congress women candidates will contest two seats of Mathura
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में कांग्रेस की खस्ता हालत है। विधानसभा की पांच सीटों में से एक भी सीट पार्टी के पास नहीं है। जिला पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती है। यह तय हुआ है कि पांच में से दो सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। यही कारण है कि टिकट मांगने वालों में बड़ी संख्या में महिलाओं की संख्या है।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की बागडोर संभाल रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ही वादा कर चुकी हैं कि चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहेगी। हालांकि पार्टी के दिग्गज अपनी मनमर्जी के चलते महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। 

विज्ञापन


दिग्गज नेता ने किया महिला दावेदार का विरोध 
बताया जा रहा है कि जनपद की दो विधानसभाओं पर टिकट लेने के लिए पार्टी की दो से अधिक कर्मठ महिला नेताओं का आगरा में स्क्रीनिंग कमेटी में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समक्ष इंटरव्यू भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कमेटी के सामने इंटरव्यू देने वाली एक महिला प्रत्याशी को पार्टी के दिग्गज नेता ने विरोध कर डाला। जबकि संगठन व जनपद के बड़े नेता उसकी प्रबल संस्तुति कर चुके हैं। इस घटना के बाद से पार्टी संगठन में गुटबंदी हो चुकी है। दोनों गुट प्रत्येक विधानसभा के लिए अपने-अपनी दावेदारी करने लगे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि योग्य तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम ही पैनल में भेजे जाएंगे। टिकट का फैसला प्रियंका गांधी ही करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed