फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress will Fight election in Cantonment Devendra Singh Chillu Said

आगराः नवनियुक्त अध्यक्ष ने बनाई पार्टी को मजबूत करने की योजना, छावनी में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 31 Dec 2019 01:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Congress will Fight election in Cantonment Devendra Singh Chillu Said
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती देने के लिए शहर और छावनी के 108 वार्डों में घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सड़कों पर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


छीपीटोला स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में देवेंद्र सिंह ने अपनी रणनीति बताई। कहा कि संगठन में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हर वार्ड में संगठन को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


जनवरी में शहर की कार्यकारिणी का गठन होगा, जिसमें हर वर्ग से कार्यकर्ता शामिल किए जाएंगे। छावनी परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस दमखम से लड़ेगी। हर वार्ड में प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिल्लू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता के मामले में कहा कि योगी सरकार विपक्ष को भी खत्म करना चाहती है। यही कारण है कि गांधी परिवार के सदस्यों की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है।

पार्टी अहिंसात्मक तरीके से एनआरसी और एनपीआर का विरोध जारी रखेगी। इस मौके पर उद्योगपति नजीर अहमद, पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल व अमित सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल, राम टंडन, श्याम जरारी, विनोद बंसल, हारुन रशीद, राधेश्याम गुप्ता, प्रताप सिंह बघेल, भारत भूषण गप्पी, जमील खान, अनुज शर्मा, शिरोमणि सिंह, अशोक शर्मा, आईडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन नंदलाल भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed