{"_id":"62cf0069d303f832774c61bf","slug":"congress-will-field-its-candidates-in-all-the-bodies-of-the-district-kasganj-news-agr5399661113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जनपद के सभी निकायों में उतारेगी अपने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जनपद के सभी निकायों में उतारेगी अपने प्रत्याशी
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोरों गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया गया। जिसमें प्रत्येक निकाय में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष अदना खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनपद में निकाय चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी।
अध्यक्ष पद व सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के चयन के लिए शीघ्र ही समिति का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ,पूर्व शहर अध्यक्ष व पीसीसी तरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता, श्याम बाबू चंचल, प्रवक्ता अमित पाठक, सुशील शर्मा, अब्दुल समद, विक्रम बाल्मीकि, झम्मन सिंह लोधी, रमेश धनगर, हसन अली, योगेश श्रीवास्तव, बलबीर सिंह लोधी, मुस्लिम खां, अर्चिका मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजकपूर बाल्मीकि ने किया।