फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress will contest elections by creating steering committee

संचालन समिति बनाकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Sun, 11 Apr 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress will contest elections by creating steering committee
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बैठक की। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे। जिला पंचायत के चुनाव के लिए कांग्रेस चुनाव संचालन समिति बनाकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाएगी।
विज्ञापन

बेवर में जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार नहीं कर रही है। अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार फेल हो चुकी है। किसानों को फसल के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। देहात में रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। जिला पंचायत का चुनाव कांग्रेस चुनाव संचालन समिति बनाकर ही लड़ेगी। संचालन समिति में जिला स्तरीय पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। प्रत्याशियों के साथ संचालन समिति के पदाधिकारी भी संपर्क करेंगे। बैठक में शरद कश्यप, पंकज सक्सैना, मोहम्मद असलम, उमेश कुमार, संतोष सिंह, रामनरेश सिंह, सुभाषचंद्र कश्यप, नरेंद्र वर्मा, सतेंद्र पाल, विनय राजपूत, राजेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed