आगरा की अदालत में समर्पण कर सकते हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, यह है मामला
- अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट हुए थे जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज आगरा की अदालत में समर्पण कर सकते हैं। पांच जनवरी को अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद हाजिर नहीं होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी इसी मामले में सात जनवरी को हाजिर हुए थे। इस पर अदालत ने अंतरिम जमानत अवधि 13 जनवरी तक बढ़ा दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ दोनों नेता भी बुधवार को अदालत में हाजिर होंगे।
संबंधित खबर- प्रियंका की बसों पर सियासी बवाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, 10 के खिलाफ मुकदमा
थाना फतेहपुर सीकरी में तीनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ 19 मई 2020 को लॉकडाउन उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वे प्रवासी मजदूरों को बसों से लेने आए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। आगरा पुलिस ने तीनों नेताओं को गिरफ्तार किया था।
तीनों कांग्रेसी नेता अंतरिम जमानत पर थे। जिसकी अवधि खत्म होने पर अजय कुमार लल्लू अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा और रामदत्त दिवाकर ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर जानकारी दी कि वह आगरा आ रहे हैं। वह कोर्ट में समर्पण करेंगे।
आगरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
पांच जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। 13 जनवरी को कोट में हाजिर होने की तिथि नियत की थी। वहीं प्रदीप माथुर और विवेक बंसल की अंतरिम जमानत 13 जनवरी तक बढ़ा दी थी। कोर्ट में तीनों नेताओं की जमानत पर सुनवाई होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।