{"_id":"5da433908ebc3e0130773033","slug":"congress-up-chief-ajay-kumar-slams-bjp-government-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद छात्र नेता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर बोला हमला, किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद छात्र नेता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर बोला हमला, किया बड़ा एलान
Tue, 15 Oct 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद छात्र नेता से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीति की पाठशाला छात्रसंघ को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस अब छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ेगी। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
आगरा जिला जेल परिसर में मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र आंदोलनों का निरंतर दमन कर रही है। इलाहाबाद और गोरखपुर में भी छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबा दिया। आगरा में गौरव ने छात्रसंघ बहाली का मुद्दा उठाया तो उसे संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया।
'छात्रसंघ से क्यों डर रही भाजपा'
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रसंघ के गठन से क्यों घबरा रही है। भाजपा सरकार आपातकाल की स्थितियां पैदा कर रही है। पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन छेड़ेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए जेल की सलाखों के पीछे जाने से कार्यकर्ता मजबूत होता है। पार्टी उचित फोरम पर उसकी रिहाई के लिए बात करेगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि भाजपा सरकार अब जनता की आवाज को दबा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अमित सिंह, महासचिव शबाना खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास, गीता सिंह, अदनान कुरैशी मौजूद रहे।
गौरव की पीठ थपथपाई
छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाने के आरोप में जेल में निरुद्ध गौरव शर्मा से मिलने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के साथ दोपहर 12 बजे जिला जेल पहुंचे। इन नेताओं ने तकरीबन 20 मिनट तक जेल में गौरव से मुलाकात की। गौरव से लल्लू ने कहा कि हिम्मत मत हारो, कांग्रेस तुम्हारे साथ है।