{"_id":"5ec38c268ac95367406f6c2b","slug":"congress-state-president-ajay-kumar-lallu-slams-up-government-over-buses-for-migrant-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बसों पर गरमाई राजनीति, प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता को भ्रमित कर रही योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बसों पर गरमाई राजनीति, प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता को भ्रमित कर रही योगी सरकार
Tue, 19 May 2020 01:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 May 2020 01:06 PM IST
सार
- कांग्रेस ने भेजी एक हजार बसें
- सरकार ने लखनऊ में मांगी बसें
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा बसें भेजने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान सीमा पर खड़ी बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने योगी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
मथुरा में कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर के आवास पर मंगलवार को पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। 1000 बस भेजने के कांग्रेस के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय नहीं लिया गया। सोमवार देर रात निर्णय लिया और मंगलवार सुबह बस भेजने के लिए कहा गया। सरकार को बसें लखनऊ में चाहिए।
ये भी पढ़ें: राजस्थान सीमा पर खड़ीं कांग्रेस की बसें, अफसरों की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
जब कांग्रेस द्वारा भेजी गई राजस्थान की बसें मथुरा की सीमा पर पहुंच गईं तो उन्हें लेने से इनकार कर दिया गया। अब जनता को यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस वादा करने के बाद भी बसें नहीं भेज रही हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू बसों को लेकर मचे घमासान के बाद मंगलवार को मथुरा पहुंचे हैं और पार्टी के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर मजदूरों की मदद के लिए दोबारा कई बसें कांग्रेस द्वारा भेजी गईं। लेकिन प्रशासन की अभी अनुमति मिलने का इंतजार है। इस कारण बसें राजस्थान बॉर्डर पर खड़ी हैं। बसों के साथ राजस्थान से कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे हैं। बताया गया है कि फतेहपुर सीकरी में उत्तर प्रदेश-राजस्थान बार्डर पर पर तीन दर्जन से अधिक बसें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजी गईं हैं।
फतेहपुर सीकरी थानाध्यक्ष राजकमल बालियान ने बॉर्डर पर बसों को रोका है। उनका कहना है कि आगरा जिला प्रशासन की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही बसों को आगरा में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बसों के साथ राजस्थान के मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी आए हैं जो बसों की रवानगी के लिए आगरा जिला अधिकारी से वार्ता कर रहे हैं।