फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Protests At BJP MP House Dispute With Police

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा आवास, भाजपा सांसद ने पूछा क्या आप किसान हैं? पुलिस से हुई झड़प

Mon, 21 Dec 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 12:17 AM IST
सार

  • पुलिस से हुई झड़प
  • ‘डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन’ के तहत किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress Protests At BJP MP House Dispute With Police
भाजपा सांसद के घर पर कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में जिला कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के सिरसागंज स्थित आवास का घेराव किया। कांग्रेसियों ने कृषि कानून और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद आवास के बाहर कांग्रेसियों के एकत्रित होने की जानकारी मिलते ही थाने से फोर्स पहुंच गई। कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प पर भी हुई। करीब पौन घंटे बाद आवास से बाहर आए सांसद को कांग्रेसियों ने ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन



‘डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन’ के तहत किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सिरसागंज स्थित भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के आवास पर पहुंचे। कांग्रेसी आवास के बाहर नारेबाजी करने लगे। सांसद आवास से बाहर आए तो कांग्रेसियों ने कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को पीछे किया तो झड़प हो गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद को ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन



इस दौरान मनोज भटेले जिला प्रवक्ता, शैलेंद्र कुमार शर्मा, दुष्यंत धनगर, दाऊद खान, कमल किशोर जादौन, चंद्रकांत यादव, उमेश यादव , रामसेवक वैद्य, जगदीश वाल्मीकि, संजय सिंह यादव, शानू अंसारी, धर्मेंद्र कुमार यादव, गोविंद, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कांग्रेसियों से पूछा क्या आप किसान हैं 
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि घेराव के दौरान सांसद करीब पौन घंटे बाद आवास से बाहर आए। उन्होंने हम से ही पूछा कि वह (कांग्रेसी) किसान हैं। जब उन्हें प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों के किसान होने की जानकारी दी गई तो सांसद सबूत मांगने लगे, वीडियोग्राफी का विरोध करने लगे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सांसद कह रहे थे कि आंदोलन करने वाले किसान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed