फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress protest over gyanwati contestance

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
congress protest over gyanwati contestance
करहल। ज्ञानवती यादव को करहल विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश महासचिव व प्रभारी अनिल यादव, जिला प्रभारी मोहम्मद राशिद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि ज्ञानवती इटावा की रहने वाली हैं। उन्हें करहल क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश महासचिव अनिल यादव कांग्रेस का जनाधार खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि टिकट का निर्णय पार्टी हाईकमान का है। ज्ञानवती करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव डांडेहार की निवासी हैं। टिकट से किसी को कोई परेशानी है तो वह पार्टी हाईकमान के समक्ष आपत्ति दर्ज कराएं। इस तरह पुतला फूंकने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed