फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress procession stopped in protest against inflation and Agneepath scheme clashes with police in etah

Etah: महंगाई व अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का जुलूस रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

Fri, 05 Aug 2022 05:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी का आज महंगाई व अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन का कार्यक्रम था। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। 
 

विज्ञापन
Congress procession stopped in protest against inflation and Agneepath scheme clashes with police in etah
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई, जीएसटी और अग्निपथ योजना के विरोध में कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जुलूस नहीं निकालने दिया। इस बीच महिला पुलिसकर्मियों और महिला पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

धानमील वाली गली स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से एकत्रित होना शुरू हुए। दोपहर 12 बजे बैनर लेकर जुलूस निकालने के लिए आगे बढ़े, तभी वहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच महिला कार्यकर्ता झंडा लेकर आगे निकल गईं, जिन्हें महिला पुलिस बल ने रोका। वहीं पुलिसकर्मियों और महिला नेताओं की नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 

ये बोले जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों से हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'मैं इसे लोकतंत्र की हत्या समझता हूं।' वहीं शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि आटा, दूध, दही, चावल, ब्रेड पर लगे जीएसटी से आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी भी खाना दुश्वार हो गया है। प्रशासन इसकी हमको विरोध करने की इजाजत नहीं दे रहा है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए हुए संविधान का प्रशासन गला घोंटना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि युवाओं के लिए भाजपा सरकार में रोजगार न मिलना चिंता का विषय है। करीब आधा घंटे की नारेबाजी के बाद कांग्रेसियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed