{"_id":"6a8b57247c0cc747e60917da","slug":"congress-members-should-reach-out-to-every-village-and-take-up-the-issues-of-the-people-agra-news-c-421-1-fsk1001-15529-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेसी उठाएं जनता के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेसी उठाएं जनता के मुद्दे
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश ड
फतेहपुर सीकरी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से आगरा में पिछले करीब 15 दिनों से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बाईपास मोड़ स्थित राधिका रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में भरतपुर सांसद संजना जाटव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठन के लिए जुटना होगा। गांव-गांव पहुंचकर जनता के मुद्दों को उठाने और हर स्तर पर मजबूती से संघर्ष करने की जरूरत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के आयोजक मुकेश डागुर ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही खेती-किसानी, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस आगरा में जमीन पर उतरकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है और पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने आगामी चुनाव में जिले की सभी सीटों पर जीत का दावा किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अमित सिंह, हेमंत चाहर, सतेंद्र दुबे, अशोक चौधरी, नटवर चाहर, वीरेंद्र चाहर, भूदेव ताहिर हुसैन, अबरार, चांद मोहम्मद, नकीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।