{"_id":"5e46dcb98ebc3ee5ce01ba46","slug":"congress-mainpuri-news-agr4295102181","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान समस्याओं पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान समस्याओं पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। यह बातें शुक्रवार को किसान कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय शर्मा ने कहीं।
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जागरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा किसानों से मांगपत्र भरवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय शर्मा, आलोक यादव ने नवीन मंडी आगरा रोड, देवामई, घिरोर, करहल में किसानों से मांगपत्र भरवाए। कार्यक्रम प्रभारी ने किसानों से कहा किसानों की समस्याओं का हर हाल में समाधान कराया जाएगा। प्रभारी आलोक यादव ने कहा किसान जानवरों से परेशान हैं। जानवरों को रोकने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा शासन में किसान परेशान है। किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए संघर्ष करेगी। कांग्रेस नेताओं ने किसानों से मांगपत्र भरवाए। धीरज श्रीवास्तव, मनोज शाक्य, त्रिलोक कुमार, कैलाश उपाध्याय, सुरेश राठौर, सुनील कश्यप, प्रमोद यादव, भैयालाल गुप्ता, अमित यादव, विनोद यादव मौजूद रहे।