फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leaders met the victim family on the instructions of Priyanka Gandhi in Mathura

मथुरा में छत से किशोरी को फेंकने का मामला: प्रियंका गांधी के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी नेता

Fri, 25 Jun 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

पूर्व विधायक प्रतीप माथुर ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। गुंडे किशोरी को एक साल से धमकी दे रहे थे। पीड़ित के पिता ने शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी थी। 

विज्ञापन
Congress leaders met the victim family on the instructions of Priyanka Gandhi in Mathura
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा के कस्बा छाता में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को मकान की दूसरी मंजिल से फेंके जाने की घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने में जुट गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर गुरुवार को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि पीड़िता के पिता ने जानकारी दी है कि विगत एक वर्ष से कुछ गुंडे बेटी को धमकी दे रहे थे। पुलिस से सुरक्षा की मांग की, लेकिन पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया। पुलिस की लापरवाही के कारण ही बेटी जीवन और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन

 
पूर्व विधायक ने बताया कि अगर पुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत को गंभीरता से लेती तो आज परिवार पर गम का पहाड़ न टूटता। यह तो पुलिस की लापरवाही है। उन्होंने मांग कि लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में आबिद हुसैन, मुकेश धनगर, भगवान सिंह वर्मा, बिहारीकांत तिवारी, सुरेंद्र सिंह, आसिफ कुरैशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने बुधवार को इस मामले पर ट्वीट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है। 



21 जून की रात की है घटना
यह घटना 21 जून की रात 8:20 की है। पुलिस दो दिन दबाए रही और परिवार वालों से कहा कि अगर रिपोर्ट लिखवाओगे तो परिवार की बदनामी होगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में अनीष, दिलीप और कौशल नाम के युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर ही किशोरी को छत से फेंकने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed