{"_id":"5fc388d98ebc3e9ba96a879d","slug":"congress-leader-lallu-singh-targeted-the-bjp-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बताया किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बताया किसान विरोधी
Sun, 29 Nov 2020 05:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने एटा के अलीगंज में कांग्रेस के न्याय पंचायत स्तर पर गठन के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर की पार्टी है, छोटे से छोटे व्यक्ति को पार्टी से जोड़कर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी सरकार है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगंज के ग्राम राई रोड स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक में संशोधन कर नया कानून बनाया है।
विज्ञापन
इस कानून से किसानों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूंजीपतियों और धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कानून में संशोधन किया गया है। जबकि आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खाद्य सामग्री की जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया गया था, उसमें सरकार ने बदलाव कर किसानों के अहित और पूंजीपतियों के फायदे के लिए संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता काफी मजबूत है और वह सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा।