फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress launches jay bharat mahasampark campaign in mathura

मथुरा में कांग्रेस की घर-घर दस्तक: कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जानीं ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 19 Aug 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 06:55 PM IST
सार

 जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसी पहले दस गांव में गए। वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। उनके साथ सहभोज भी किया। 

विज्ञापन
congress launches jay bharat mahasampark campaign in mathura
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में जुटी कांग्रेस जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर दस्तक दे रही है। मथुरा जिले में पहले दिन कांग्रेसियों ने 10 ब्लॉक में चिन्हित किए गए 10 गांव में डेरा डाला और ग्रामीणों के घर-घर में दस्तक दी। कार्यकर्ताओं ने न केवल ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं बल्कि उनके साथ सहभोज कर उन्हें समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

  
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के बाबूगढ़, बलदेव के जटौरा, मांट के कराहरी, नौहझील के सल्ल, राया के श्यौरा, छाता के सेही, नंदगांव आदि में जनसंपर्क किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार किसान विरोधी है। सरकार देश हित के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

 
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव और प्रभारी मथुरा योगेश तालान ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी कोई भी वर्ग खुश नहीं है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गांव के स्वतंत्रता सेनानी, आशा कार्यकर्ता, सैनिक परिवार, सफाई कर्मी व शिक्षामित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed