फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress declared candidates for Agra Cantt and Fatehpur Sikari seats

UP Chunav 2022: कांग्रेस ने आगरा छावनी से सिकंदर वाल्मीकि को दिया टिकट, फतेहपुर सीकरी से नए चेहरे पर खेला दांव

Thu, 20 Jan 2022 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

कांग्रेस ने अब आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें अनुभवी और युवा चेहरों को मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Congress declared candidates for Agra Cantt and Fatehpur Sikari seats
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत चाहर, सिकंदर वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कांग्रेस ने छावनी और फतेहपुरसीकरी विधानसभा सीटों से भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वाल्मीकि समाज को चुनाव में प्रतिनिधित्व देने के वादे के मुताबिक छावनी सीट से सिकंदर वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। वहीं फतेहपुरसीकरी सीट पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन

छावनी सीट से उम्मीदवार सिकंदर वाल्मीकि मोहनपुरा के रहने वाले हैं। वह जल निगम में कार्यरत थे। स्नातक तक पढ़ाई की हैै। फतेहपुरसीकरी से प्रत्याशी बनाए हेमंत चाहर एमबीए कर चुके हैं। 2005 से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। दो साल पहले उन्हें युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। दोनों ही उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि वाटिका में समाज के तख्त चौधरियों से वाल्मीकि उम्मीदवार को टिकट देने के लिए चर्चा की थी। समाज को प्रतिनिधित्व देने का वादा किया था। इसके बाद अरुण वाल्मीकि की पत्नी या मां में किसी एक को टिकट देने की बात चली। अरुण के परिवार ने लखनऊ में भी प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी, लेकिन आखिरकार टिकट पार्टी में बिल्कुल नए चेहरे सिकंदर को मिली, जबकि कांग्रेस में अजय वाल्मीकि, विकास पारस भी लंबे समय से सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात नए उम्मीदवार पहली बार मैदान में
कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों को पहली बार टिकट देकर मैदान में उतारा है। उपेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा की तीन चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि विनोद बंसल महापौर के चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं। बाकी सभी उम्मीदवार पहली बार चुनावी समर में अपना दमखम दिखाएंगे। 
यह हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
1. एत्मादपुर : शिवानी बघेल
2. बाह : मनोज दीक्षित
3. खेरागढ़ - रामनाथ सिकरवार
4. फतेहाबाद : होतम सिंह 
5. छावनी : सिकंदर वाल्मीकि
6. दक्षिण : अनुज शर्मा
7. उत्तर : विनोद बंसल
8. फतेहपुरसीकरी : हेमंत चाहर
9. आगरा ग्रामीण : उपेंद्र सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed