फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress candigate declayred

कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा को अमांपुर से बनाया प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
congress candigate declayred
कासगंज की अमांपुर विधान सभा से कांग्रेस की प्रत्याशी दिव्या शर्मा । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अमांपुर व पटियाली विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अमांपुर विधानसभा से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि पटियाली विधानसभा से यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव इमरान अली को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अभी कासगंज विधानसभा के लिए किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने बताया कि कांग्रेस पूरी दम के साथ इस चुनाव को लड़ेगी।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए दिव्या कर रहीं काम
मूल रूप से कासगंज की रहने वाली दिव्या शर्मा ग्रहणी हैं, लेकिन कांग्रेस की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष होने के नाते वे राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस से उनके परिवार का पुराना नाता है। उनके पति तरुण शर्मा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस की प्रदेश वर्किंग कमेटी में भी हैं। वह पहलीबार चुनाव लड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस से युवाओं को जोड़ रहे इमरान
मूल रूप से जिला कन्नौज के रहने वाले फिलहाल एटा में रह रहे हैं। कांग्रेस की राजनीति में वह सक्रिय हैं। वह प्रदेश युवा इकाई के सचिव हैं और झारखंड प्रदेश के युवा प्रभारी हैं। वह पहली बार पटियाली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमा रहें हैं। इससे पूर्व वे कोई चुनाव नहीं लड़े। युवा होने के नाते कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

कासगंज की पटियाली  विधान सभा से कांग्रेस की प्रत्याशी इमरान अली  ।

कासगंज की पटियाली विधान सभा से कांग्रेस की प्रत्याशी इमरान अली ।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed