{"_id":"5d357b608ebc3e6ce47b1de8","slug":"congress-and-samajwadi-party-district-unit-dissolved-still-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हार से अब तक नहीं उबर पाई कांग्रेस और सपा, जिला-महानगर इकाई चल रही है भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हार से अब तक नहीं उबर पाई कांग्रेस और सपा, जिला-महानगर इकाई चल रही है भंग
Mon, 22 Jul 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस और सपा जैसे राजनीतिक दल अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं। आगरा जिले में स्थिति यह है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाना तो दूर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कोई प्रयास भी नहीं हो रहे। दोनों संगठन जिला और महानगर में सुस्त अवस्था में हैं।
समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर इकाई पिछले नौ महीने से भंग चल रही है। इसके चलते स्थानीय नेताओं में आपस में खींचतान है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा सूरसदन में आयोजित 'समाजवादी समागम' कार्यक्रम से कार्यकर्ता तो दूर नेता तक दूर रहे।
सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके लिए कवायद चल रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन होगा।

सपा जैसी ही हाल कांग्रेस का
ऐसा ही कुछ हाल कांग्रेस का है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद इसकी इकाइयां भी भंग चल रही हैं। दोनों ही संगठन अब तक चुनावी हार से उबर ही नहीं पाए। हालांकि सोनभद्र कांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आक्रामक तेवरों ने जरूर कांग्रेसियों में उत्साह भरा है।
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के प्रयास चल रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव यहां की रिपोर्ट तैयार करके ले गए हैं। जल्द ही संगठन का गठन हो जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन होगा।
भाजपा में भी रस्साकशी तेज
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही जिला और महानगर इकाई में फेरबदल को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दोनों इकाइयों के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। वे पार्टी में अपनी वरिष्ठता के साथ ही जातिगत आधार पर अपने तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं।