फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conflict over same gotra marriage in agra

अब एक गोत्र में शादी पर नाराज जाट समुदाय, सोनिगा में फिर से पंचायत की तैयारी

Mon, 11 Sep 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
conflict over same gotra marriage in agra
महापंचायत
आगरा में कागारौल के सोनिगा गांव में जाट समुदाय के चाहर गोत्र के युवक-युवती की शादी का पता चलने पर फिर से पंचायत की तैयारी चल रही है। गांव के बुजुर्ग सगोत्र विवाह को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं है। पंचायत में युवक-युवती के गांव में घुसने पर पाबंदी लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


दोनों के परिवार का पहले ही समाजिक बहिष्कार किया जा चुका है। इस मुद्दे पर चाहरवाटी महासभा भी सक्रिय हो गई है। सभी की नजरें अब युवती के मजिस्ट्रेटी बयान पर लगी हैं। पुलिस सोमवार को कड़ी सुरक्षा में युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।
विज्ञापन


यह पहले ही साफ हो चुका है कि वह 19 साल की है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह युवक से साथ मर्जी से गई थी, उससे शादी कर चुकी है, उसी के साथ रहना चाहती है। उसने माता-पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया था। इसके चलते उसे शहर के एक वृद्ध आश्रम में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहरवाटी महासभा तक पहुंची बात

उधर उसके बयान का पता चलते ही चाहर गोत्र के गण्यमान्य लोग सक्रिय हो गए हैं। गांव में इस तरह की चर्चा है कि इस मुद्दे पर फिर से पंचायत की जाए। तीन पंचायत पहले ही हो चुकी हैं। चाहरवाटी महासभा के पास भी यह मामला पहुंच चुका है। 

महासभा ऐसे मुद्दों पर पंचायत करके निर्णय ले चुकी है। तीन में से पहली पंचायत में ही यह फरमान सुनाया गया था कि युवक-युवती को साथ नहीं रहने दिया जाएगा। इस पर अमल नहीं हुआ तो दोनों के परिवार का बहिष्कार कर दिया गया था। इसके बाद युवक का परिवार गांव छोड़कर चला भी गया था।

महासभा के पास पहुंचा युवती का परिवार

युवती के परिवार ने इस मामले में चाहरवाटी महासभा से संपर्क किया है। महासभा से जुड़े लोगों ने बताया कि वे लोग अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन महासभा के पदाधिकारी उनसे नाराज हैं। कारण यह है कि उसने महासभा से पहले न केवल पुलिस को जानकारी दी बल्कि गलत तथ्य भी बताए। युवती का पिता बताना चाहता है कि पंचों के फरमान के चलते उसे कितनी परेशानी आ रही हैं जबकि उसकी बेटी ने भी उसके साथ रहने से इंकार कर दिया है।

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट ले जाई जाएगी युवती

पुलिस भी इस मामले की संवेदनशीलता को समझ रही है। जिस तरह के सगोत्र विवाह का विरोध किया जा रहा है, उसे देखते हुए युवती को सुरक्षा दी गई है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में बयान के लिए ले जाया जाएगा। उधर कागारौल के थाना प्रभारी निरीक्षक का इस मामले में आगे की कार्रवाई उसका बयान दर्ज हो जाने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed