फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conflict in samajwadi party in agra after ticket distribution

निकाय चुनावः टिकट बंटते ही सपा में बगावत की आहट, उठने लगे विरोध के स्वर

Sat, 04 Nov 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
conflict in samajwadi party in agra after ticket distribution
सपा में कई पूर्व पार्षद औश्र दिग्गज दावेदारों की टिकट कटने से बगावत की चिंगारी भड़क सकती है। विरोध के स्वर तो सूची जारी होने के साथ ही उठने लगे हैं। वर्तमान संगठन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए टिकट बेचने तक का आरोप लगाया है। इसमें मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव खेमे को काफी झटका लगा है। उनकी गुड लिस्ट के नाम वालों का पत्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन


कई वार्डों के प्रत्याशी को लेकर सपा में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही थी। आरोप था कि खेमेबाजी के चलते कई दिग्गजों ने अपने चहेते दावेदारों को टिकट दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। 
विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ वार्डों पर मजबूत प्रत्याशी को छोड़ चहेतों को टिकट दे दी गई। इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से भी की जा चुकी है। यही वजह रही कि स्थानीय गुटबाजी के चलते पार्टी नेतृत्व को पांच वार्डों के प्रत्याशी ऊपर से ही तय करके भेजने पड़े। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पार्टी में भगदड़ की स्थिति भी बन सकती है। वार्ड 73 से दिलीप बघेल ने संगठन पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

78 वार्डों पर ही मिल सके अपने लड़ाके

conflict in samajwadi party in agra after ticket distribution
भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपने पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शनिवार देर शाम पार्टी ने अपने लड़ाकों की सूची जारी कर दी। मगर, तमाम दावों के बावजूद पार्टी को सभी वार्डों अपने प्रत्याशी नहीं मिल सके हैं। सूची में सिर्फ 78 वार्डों के ही प्रत्याशियों के नाम हैं।

निकाय चुनाव प्रभारी एवं एमएलसी डा. दिलीप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पिछले कई दिनों से टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ था। नामांकन के लिए सिर्फ दो ही दिन शेष रह गए हैं। पार्टी राहुल चतुर्वेदी के रूप में अपना मेयर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। 

सूत्रों की मानें तो तमाम वार्डों पर पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल पाए हैं। वहीं, कुछ वार्डों पर वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप की वजह से नाम तय नहीं हो पाए हैं। घोषित प्रत्याशी रविवार और सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि पांच वार्डों के प्रत्याशियों के नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर पहले ही तय किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed