फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of patients worsened due to heat in Lady Loyal 

Agra: लेडी लॉयल में पंखे हुए बंद, गर्मी से मरीजों की हालत बिगड़ी 

Tue, 28 Jun 2022 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 04:15 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में सोमवार को 8,100 मरीज पहुंचे। इससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं, सबसे बुरा हाल लेडी लॉयल का रहा। यहां पंखे बंद होने से गर्भवती महिलाओं की गर्मी और उमस से हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
condition of patients worsened due to heat in Lady Loyal 
लेडी लॉयल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन, जिला अस्पताल और लेडी लायल में ओपीडी में 8095 मरीज पहुंचे। भीषण गर्मी में इन अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लेडी लॉयल में तो पंखे बंद हो गए, जिससे गर्भवती महिलाओं की गर्मी और उमस से हालत बिगड़ गई।  लेडी लॉयल में सोमवार को 549 मरीज ओपीडी में पहुंचे। ओपीडी के अंदर 60 मरीजों के बैठने की ही व्यवस्था है, बाकी के मरीज टिन शेड के नीचे इंतजार करते रहे। यहां लगा पंखा खराब होने से गर्मी-उमस से मरीजों की हालत खराब होने लगी। मरीजों को एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े रहना पड़ा। हालत खराब होने पर कई मरीज जमीन पर ही बैठ गईं। इनमें से इस्लाम नगर की साजिया खान, मलपुरा की ममता और जीवनी मंडी की रेखा को चक्कर आने लगे। इनको परिजनों ने दवा काउंटर के बेंच पर लिटाया। 
विज्ञापन

लेडी लॉयल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार का कहना है कि पंखे क्यों नहीं चले, इसे दिखवाता हूं। ओपीडी के अंदर बेंच की संख्या बढ़ाई जाएगी।

एसएन-लेडी लॉयल में ठसाठस भरा हॉल

एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी का हॉल सोमवार को ठसाठस भर गया। घंटे भर में पर्चा बन पाया। गर्मी-उमस से लोग परेशान हो गए। एसएन में 2,591 मरीज आए। सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग, त्वचा रोग और हड्डी रोग विभाग पर भीड़ रही। इनमें कुल 1,151 मरीज आए। जिला अस्पताल में 4,989 मरीज आने से साइकिल स्टेंड तक मरीजों की कतार लग गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए मरीजों में धक्कामुक्की होने लगी। गार्ड ने सभी को लाइन में लगवाकर व्यवस्था संभाली। एसएन के ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना मरीज आते हैं। इससे सुबह 10 से 12 बजे तक भीड़ अधिक रहती है।  
विज्ञापन

उल्टी-दस्त और एलर्जी के ज्यादा मरीज

एसएन के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि मेडिसिन और बाल रोग विभाग में लू, डिहाइड्रेशन, फूड प्वाइजनिंग, अपच, उल्टी-दस्त और पीलिया के मरीज सबसे ज्यादा रहे। ओपीडी में में आए मरीजों में से इनकी संख्या 70 फीसदी रही। इनमें से 18-20 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। त्वचा रोग विभाग में खुजली, सन बर्न, लाल चकत्ते, जलन और त्वचा एलर्जी की परेशानी वाले मरीज अधिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed