फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   concrete roof fell under its debris one laborer died while two injured during demolition of old house in Agra

पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत और दो घायल; परिजन ने शव रखकर सड़क की जाम

Wed, 06 Sep 2023 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

आगरा में पुराना घर ढहाते समय पक्की छत गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। परिजन ने शव रखकर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
concrete roof fell under its debris one laborer died while two injured during demolition of old house in Agra
पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत जबकि दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को जर्जर मकान की पक्की छत गिराते समय भरभराकर गिर गई। नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। जब तक लोग इन्हें निकालते तब तक एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, दो को घायल अवस्था में अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा मोहल्ले की है। यहां मजदूरी पर कुछ मजदूर एक जर्जर मकान को गिरा रहे थे। इसी समय पक्की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे तीन मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग मौके की तरफ भागे। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात: लाठी के दम पर जमीन कब्जा रहे सत्संगी; भूसा, अनाज व पशुचारा किया तहस-नहस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। उन्होंने शव को सकड़ पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed