फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Computers and records damaged by dripping water in CVO office

सीवीओ कार्यालय में टपकते पानी से खराब हुए कंप्यूटर और अभिलेख

Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Computers and records damaged by dripping water in CVO office
11एमएनपी-21-विकास भवन स्थित सीबीओ कार्यालय परिसर में बहता पानी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में टपकती छत कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार रात को पानी टपकने से कंप्यूटर खराब हो गए। वहीं कई जरूरी अभिलेख भी भीगने से बर्बाद हो गए। पूरे लिंटर से पानी टपकने से कर्मचारी भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

शहर के दीवानी रोड स्थित विकास भवन में भूतल पर ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय संचालित है। यहां एक कमरा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के बैठने के लिए आवंटित है तो वहीं एक बड़ा कमरा स्टाफ को दिया गया है। मंगलवार रात को स्टाफ को दिए गए बड़े कमरे की छत से पानी टपकने लगा। पूरे कमरे की छत टपकने से कमरे में लगे पांच कंप्यूटर खराब हो गए। वहीं जरूरी अभिलेख व अन्य सामान भीग गया। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। कमरे से होकर पानी बाहर तक बह रहा था। वहीं दिन में भी लगातार पानी टपक रहा था।
विज्ञापन

नुकसान होने से कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने सीवीओ डॉ. पीके शर्मा को जानकारी दी। जानकारी पहुंचे सीवीओ ने समस्या को देखा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द ही इसे सही कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार पहले भी छत से पानी टपक चुका है। कार्यालय खुलने के दौरान जब भी पानी टपकता था तो वे कंप्यूटर व जरूरी सामान हटा देते थे। इस बार रात में पानी टपकने के चलते नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed