फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Computer Operator Accused of Taking 9 Lakh Loan by Cheating Teacher

शिक्षिका से धोखाधड़ी: कंप्यूटर ऑपरेटर की करतूत जान रह जाएंगे हैरान, म्यूचुअल फंड के नाम पर लिया 9 लाख का लोन

Fri, 13 Mar 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 PM IST
सार

आगरा में एक पूर्व शिक्षिका से म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने धोखे से ओटीपी लेकर उसी रकम पर 9 लाख रुपये का लोन निकाल लिया और पैसे मांगने पर धमकी देने लगा।
 

विज्ञापन
Computer Operator Accused of Taking 9 Lakh Loan by Cheating Teacher
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 की पूर्व शिक्षिका के साथ विद्यालय के ही पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने धोखाधड़ी की। आरोप है कि 19 लाख रुपये म्यूचुअल फंड में लगाए। धोखे से फंड की रकम पर 9 लाख रुपये का लोन ले लिया। रकम मांगने पर धमकी दी। मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



 

एलोरा एंक्लेव, दयालबाग निवासी कमलेश कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बालाजी नगर, एत्माद्दाैला निवासी भरत सिंह सिकरवार को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय संख्या-3 में शिक्षक थीं। उनके साथ ही भरत सिंह भी संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे। वह म्यूचुअल फंड का कार्य भी करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने आंखों में समस्या होने की वजह से 31 अक्तूबर 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। भरत सिंह ने विद्यालय के कई कर्मचारियों से म्यूचुअल फंड में निवेश कराया था। वह एक दिन आंखों को देखने के बहाने घर आया। उन्हें भी फंड में निवेश के लिए कहा। वह तैयार हो गईं। मगर आरोपी ने फंड में लगने वाले 19 लाख रुपये पर बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन ले लिया। इसके लिए उनके मोबाइल पर ओटीपी भी धोखे से प्राप्त कर लिया।
 
विज्ञापन

उन्होंने बेटी की फीस जमा कराने के लिए फंड में लगाई गई रकम की मांग की। तब भरत सिंह टालमटोल करने लगा। शक होने पर जब वह म्यूचुअल फंड कार्यालय गईं तो पता चला कि भरत सिंह ने इस धनराशि पर 9 लाख रुपये का लोन लिया है। उसने यह रकम अपने और अपनी मां के खाते में ली थी।
 

पुलिस से शिकायत करने पर फंड की राशि जमा करा दी लेकिन 9 लाख रुपये नहीं जमा कराए। रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। मामले में उन्होंने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। इस पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed