{"_id":"646de9ef2c0fd3d3100a5399","slug":"compounder-who-molested-teenager-admitted-in-icu-in-agra-court-sentenced-him-to-five-years-in-jail-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: आईसीयू में भर्ती किशोरी की खींची चुनरी...फिर कंपाउडर करने लगा अश्लील हरकतें, पांच वर्ष की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: आईसीयू में भर्ती किशोरी की खींची चुनरी...फिर कंपाउडर करने लगा अश्लील हरकतें, पांच वर्ष की जेल
Wed, 24 May 2023 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 May 2023 04:12 PM IST
सार
मानवता शर्मसार: आगरा में आईसीयू में भर्ती किशोरी की चुनरी खींचकर अश्लील हरकतें करने वाले कंपाउडर को कोर्ट ने पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई। साथ ही छह हजार रुपये के अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
आगराः आईसीयू में भर्ती किशोरी से अश्लील हरकतें करने वाले कंपाउडर को पांच वर्ष की जेल
- फोटो : अमर उजाला, आगरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आईसीयू में भर्ती हृदय रोग किशोरी से कंपाउडर ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। मामले में ताजगंज के गुतिला निवासी कंपाउंडर जसवंत तोमर दोषी पाया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा ने उसे पांच साल सश्रम कारावास के साथ छह हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।
विज्ञापन
दर्द इंजेक्शन देकर करने लगा छेड़छाड़
सदर बाजार थाना में किशोरी के पिता ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पिता पूर्व सैनिक है। बताया था कि 16 साल की बेटी हृदय रोग से पीड़ित थी। 19 अगस्त, 2013 को उसे मिलिट्री अस्पताल आगरा से उपाध्याय हॉस्पिटल शहीद नगर रैफर किया गया। आरोप था कि अस्पताल में रात करीब 1:30 बजे कंपाउंडर जसवंत तोमर ने बेटी को दर्द इंजेक्शन लगाया। बेटी सो गई। जसवंत उससे छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मां ने आरोपी को पकड़ लिया
बताया कि इस दौरान बेटी की नींद खुल गई। बेटी ने शोर मचाया। मां को बुलाने के लिए कहा। जसवंत ने पीड़िता की मां को नहीं बुलाया, हालांकि वहां से चला गया। आधा घंटे के बाद आरोपी फिर से आईसीयू में आया। यहां बेटी का कंबल और चुनरी खींचकर अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां जग गई। उसने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत
इनको गवाही के लिए पेश किया गया
ड्यूटी डॉक्टर ने डांट फटकार कर आरोपी को वहां से भगा दिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे के विचारण हेतु वादी, उसकी पत्नी, पीड़िता, थानाध्यक्ष रामचंद, सिपाही रवींद्र सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
मानवता को शर्मसार करने वाला किया कृत्य
मुकदमे में विचारण के उपरांत विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा ने विशेष लोक अभियोजक सतेंद्र प्रताप गौतम के तर्क पर आरोपी को दोषी पाया। आदेश में कहा कि आरोपी ने आईसीयू भर्ती रहने के दौरान पीड़िता के साथ जो कृत्य किया। वह संपूर्ण मानवता को शर्मसार करने वाला है। आरोपी का उक्त कृत्य उसकी आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। इसका ह्रदय केवल 40 प्रतिशत कार्य कर रहा था। ऐसे रोगी के साथ कृत्य किया।यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी