फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Component Fair Shoe-Tech started in Agra foundation laid for a business of 450 crores

UP News: आगरा में शुरू हुए कंपोनेंट फेयर शू-टेक, 450 करोड़ के कारोबार की रखी गई नींव

Fri, 04 Apr 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 10:21 AM IST
सार

आगरा में दो दिवसीय  कंपोनेंट फेयर शू-टेक का शुभारंभ हुआ। इस मेले में 5247 विजिटर्स शामिल हुए, जिनमें से 2470 ने कंपोनेंट की खरीद में रुचि ली।
 

विज्ञापन
Component Fair Shoe-Tech started in Agra foundation laid for a business of 450 crores
फेयर शू-टेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जूता बनाने के लिए जरूरी 32 कंपोनेंट की नई वैराइटी और नए बदलावों से रूबरू कराने के लिए दो दिवसीय कंपोनेंट फेयर शू-टेक आगरा का आयोजन हुआ। इसमें 450 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई है। समापन पर आयोजक इफ्कोमा ने दावा किया कि 5247 विजिटर्स मेले में आए और 2470 ट्रेड विजिटर्स ने कंपोनेंट की खरीद में रुचि ली।
विज्ञापन


इफ्कोमा के महासचिव दीपक मनचंदा ने बताया कि फेयर से कंपोनेंट सेक्टर में 450 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई है। बायर और सेलर के सीधे संवाद से बाजार की जरूरत के कंपोनेंट उपलब्ध होंगे। नई तकनीक से अपडेट होने पर वैश्विक बाजार में मजबूती से खड़े होने का हौसला भी मिला है। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि तकनीकी विकास, नए अनुसंधान से भारतीय बाजार का मिजाज बदला है। कंपोनेंट की आपूर्ति पहले आयात पर निर्भर थी, पर अब गुणवत्ता वाले कंपोनेंट देश में ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


आगरा शू मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली ने कहा कि शू-टेक आगरा जैसे आयोजनों से कारोबार को नया आयाम मिला है। आखिरी दिन फैक्टरी मालिकों के साथ जूता उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने फेयर में स्टॉल का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  US Tariffs Impact: भारत के जूता उद्योग को बड़ा झटका, अमेरिकी टैरिफ से सहमे फुटवियर निर्यातक; इस बात का डर


इन स्टॉल्स को मिला पुरस्कार
- इंडस्ट्री एकेडमिया कॉलैबोरेशन इनिशिएटिव - कर्नल अभय, एफडीडीआई
- इनोवेटिव ट्रेंडस डिस्प्ले - डॉ. आशीष चंद्र, एनआईएफटी
- ट्रस्टेड ब्रांड - शैलेश पाठक, स्टक ऑन
- क्रिएटिव प्रोडक्ट - सत्यमूर्ति - सीडीएस सोल
- वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिसाइक्लिंग- अक्षय गुंटेती- ग्रीन वर्म्स

ये भी पढ़ें -   आगरा की नई टाउनशिप: पहले चरण में मिलेंगे ईडब्ल्यूएस व एलआईटी प्लॉट्स, जून में शुरू हो जाएगी बुकिंग


इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यकारी निदेशक एसके वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अतिन कुलश्रेष्ठ, अंबा प्रसाद गर्ग, सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा भी मौजूद रहे। संचालन अतुल कोहली ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed