{"_id":"67ef616fe014d2794c0d3d9f","slug":"agra-s-new-township-ews-and-lit-plots-will-be-available-in-the-first-phase-booking-will-start-in-june-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की नई टाउनशिप: पहले चरण में मिलेंगे ईडब्ल्यूएस व एलआईटी प्लॉट्स, जून में शुरू हो जाएगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की नई टाउनशिप: पहले चरण में मिलेंगे ईडब्ल्यूएस व एलआईटी प्लॉट्स, जून में शुरू हो जाएगी बुकिंग
Fri, 04 Apr 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:04 AM IST
सार
ककुआ-भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप तीन चरणों में विकसित होगी। पहले चरण का यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट खरीदने का मौका पहले चरण में मिलेगा। करीब 50 हेक्टेयर भूमि का पहला चरण होगा। यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन की कवायद चल रही है। पहले चरण में 3 से 6 लाख रुपये वार्षिक आय वाले व्यक्तियों के लिए ईडब्ल्यूएस व एलआईटी प्लॉट्स का आवंटन होगा।
विज्ञापन
तीन चरणों में विकसित होगी टाउनशिप
मास्टर प्लान 2031 पर मुहर लग चुकी है। शासन से स्वीकृति के बाद अब आगरा विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप की लॉन्चिंग में जुटा है। तीन चरणों में टाउनशिप विकसित होगी। तीन चरणों में ही यूपी रेरा में टाउनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा। पहले चरण में करीब 50 हेक्टेयर भूमि पर रेरा में रजिस्ट्रेशन एडीए कराएगा। इस चरण में करीब दो हजार से अधिक एलआईजी व ईडब्ल्यूएस प्लॉट हैं।
ये भी पढ़ें - UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें

इतनी होनी चाहिए वार्षिक आय
दुर्बल व अल्प आय वर्ग के प्लॉट के लिए वार्षिक आय 3 से 6 लाख रुपये तक तय की गई है। यानी जिनकी आय 3 से 6 लाख रुपये तक सालाना है उनके लिए पहले चरण में प्लॉट बिक्री होगी। दूसरे चरण में बड़े प्लॉट और तीसरे चरण में एडीए सबसे प्राइम लोकेशन के कामर्शियल प्लॉट की बुकिंग करेगा।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद आवास पर हमले में दो केस...पुलिस नौ दिन चली अढ़ाई कोस, करणी सेना ने किया था बवाल

10 हजार प्लॉट
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि तीनों चरण में करीब 10 हजार प्लॉट हैं। जिनकी आवासीय व व्यावसायिक भूउपयोग के प्लॉट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जून तक पहले चरण में बुकिंग शुरू हो जाएगी। 75 प्रतिशत राशि पर बैंक से फाइनेंस की सुविधा होगी। 30 से 35 हजार रुपये वर्ग मीटर तक प्लॉट की कीमत हो सकती है। हालांकि वास्तविक मूल्य की घोषणा लॉन्चिंग के बाद ही तय होगी।