{"_id":"60be52fb8ebc3e37fc050d14","slug":"complete-the-unfinished-work-of-soron-aliganj-road-by-june-20-kasganj-news-agr4948920133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों-अलीगंज मार्ग का अधूरा कार्य 20 जून तक पूर्ण कराएं, होगा भौतिक सत्यापन-जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों-अलीगंज मार्ग का अधूरा कार्य 20 जून तक पूर्ण कराएं, होगा भौतिक सत्यापन-जिलाधिकारी
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। विश्व बैंक निर्माण इकाई के अधिशाषी अभियंता को सोरों-पटियाली-अलीगंज रोड का अधूरा कार्य 20 जून तक पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण गुणवत्ता के साथ कराने को कहा।
डीएम ने शहर में फोरलेन सड़क पर डिवाइडर न बनने एवं विद्युत पोलों के शिफ्टिंग का कार्य न होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि ठेकेदार लापरवाही बरते तो उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए। सड़क के दोनों किनारों पर वन विभाग द्वारा यूरोपियन स्टाइल में फूलदार वृक्षों का पौधारोपण कराया जाए। सीडीओ की अध्यक्षता में टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी।
डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण को फोरलेन के डिवाइडर का कार्य पूरा कराने और विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल हटवाए जाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण, कोर्ट में चैम्बर निर्माण और पुलिस लाइन में आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के निर्माण कार्य में ढिलाई पर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
कहा कि ग्राम मोहिनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण शुरू करा दिया जाए। इसके लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। कहा कि जिन संस्थाओं को बजट प्राप्त हो गया है तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दें। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।