फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complete booth management in two days

दो दिन में ही बूथ प्रबंधन पूरा कर लें

Sun, 20 Nov 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Complete booth management in two days
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार को भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी की बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि दो दिन में ही बूथ प्रबंधन पूरा कर लें। लोकसभा उपचुनाव में हर हाल में जीत हासिल करनी है। कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर पदाधिकारी काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र पर जाकर सभी वर्ग के लोगों के साथ सरकार की योजना के लाभार्थी से संवाद करें। कार्यकर्ता की दम पर मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा जीत हासिल करेगी। मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में सक्रिय पुराने कार्यकर्ता के साथ जाकर लोगों से मुलाकात करें। बूथ अध्यक्ष से प्रत्येक दिन संवाद करें। घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दें। प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने कहा कि भाजपा को पूरे देश ने स्वीकार कर लिया है। इस बार सपा का मिथक जरूर टूटेगा। लोकसभा सीट पर कमल ही खिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता को यह भरोसा जरूर दें कि इस बार कोई गुंडागर्दी नहीं होगी। संतोष सिंह, सुभाष यदुवंशी, नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, लोकसभा प्रभारी मानवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, लोकसभा संयोजक प्रदीप राज, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठोर, शिवदत्त भदौरिया, साधना तिवारी, सौरभ दुबे, उत्तम गुप्ता, ममता राजपूत, विमला राजपूत, कविता राठौर, प्रमोद कटेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed