{"_id":"695c2c14185fe6595d097617","slug":"complaints-were-few-solutions-were-also-cold-agra-news-c-148-1-sagr1004-103241-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिकायतें रहीं कम, समाधान भी ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिकायतें रहीं कम, समाधान भी ठंडा
Tue, 06 Jan 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
तखरी में पत्थर के बांटों से तौल कर बेच रहे सब्जी, डीएम के सामने वकीलों ने उठाई बिना लाइसेंस के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह(आगरा)। कड़ाके की सर्दी का असर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर भी दिखा। बाह में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के सामने सिर्फ 40 फरियादी पहुंचे। सबसे ज्यादा जमीन विवाद के 22 मामले रहे। मौके पर सिर्फ 5 शिकायतों का निदान ही हो सका।
डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग को जमीन और चकरोड विवाद के मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण करने एवं फरियादी को सुनने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिले में समस्याओं के समाधान के फीडबैक में 65 फीसदी लोग ही संतुष्ट हैं। विभागीय अधिकारियों को और सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम आपूर्ति अजय नारायन सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार, बीडीओ नीरज तिवारी आदि रहे।
वहीं फतेहाबाद में उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा के सामने कुल 20 शिकायतें आईं। किसी का भी मौके पर निदान नहीं हो सका। किरावली में एसडीएम नीलम तिवारी के सामने कुल 44 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ तीन का निदान हो सका। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेरागढ़ में उपजिलाधिकारी ऋषि राव के सामने 50 ग्रामीण समस्याएं लेकर पहुंचे। मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में आए किसान भगवत प्रसाद गांव डबरई, अजब सिंह, राम प्रसाद निवासी बमनई, बनवारीलाल सिंगरावली, हरि सिंह मेवली आदि ने विपणन अधिकारी और निजी कर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर बाजरा तौलने और उसकी ऑनलाइन फीडिंग नहीं करने की शिकायत की।