Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint of assault on devotees at Kachla

Agra News: कछला पर श्रद्धालुओं से मारपीट की शिकायत

Tue, 10 Jun 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Complaint of assault on devotees at Kachla
कछला घाट पर यात्रियों के साथ मारपीट के बाद आक्रोश जता कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल
सोरोंजी। बदायूं जनपद के कछला गंगा घाट पर अराजक तत्व सक्रिय हैं। वे श्रद्धालु महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। विहिप बजरंग दल ने इस मामले पर कड़ा आक्रोश जताया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।बजरंग दल के जिला सह संयोजक गोविंद महेरे का कहना है कि कछला गंगाघाट के आसपास बाहरी क्षेत्रों के दूसरे समुदाय के लोग बस गए हैं जो श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करते हैं। जो श्रद्धालु उन्हें पैसे नहीं देते तो उनके साथ मारपीट करते हैं और सामान छीन लेते हैं। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी पर अराजक तत्वों ने महिलाओं की चैन, पर्स व मोबाइल छीन लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का रवैया ठीक नहीं है। प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। जितेंद्र कुमार मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, निक्की निर्भय, अभिषेक वशिष्ठ, गोविंद तिवारी, विष्णु दुबे, आशीष, विनोद, भरत, शरद, शिवम आदि ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed