फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint In Nagar Nigam By Agra Sarvam Setu App Toll Free Number Control Room Set

आगरा: एक ही मोबाइल एप से सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट की शिकायतें होंगी दर्ज

Sun, 07 Feb 2021 01:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Feb 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Complaint In Nagar Nigam By Agra Sarvam Setu App Toll Free Number Control Room Set
आगरा नगर निगम
आगरा नगर निगम का टॉयलेट लोकेटर, पानी के लिए आगरा सर्वम सेतु, स्ट्रीट लाइट के लिए टोल फ्री नंबर और सफाई के लिए निगम का कंट्रोल रूम नंबर। इन सभी की जरूरत नहीं होगी। केवल एक मोबाइल एप के जरिए ही इन सभी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा। नगर निगम सफाई, पानी, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, टॉयलेट लोकेटर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण समेत सभी सुविधाओं और शिकायतों के लिए इंटीग्रेटेड एप बना रहा है। यह अगले महीने तक लांच हो जाएगा। इसके जरिए नगर निगम क्षेत्र के 3.20 लाख घरों के लोग न केवल शिकायत कर पाएंगे, बल्कि शिकायत पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी देख पाएंगे।
विज्ञापन


आगरा: आर्केस्ट्रा में नौकरी का लालच देकर आदिवासी इलाकों से युवतियों की तस्करी, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन


नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि तकनीक के जरिए शहर की सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट समेत निर्माण कार्य की शिकायतों पर नए मोबाइल एप से नजर रखी जा सकेगी। निगम की वेबसाइट को नए रंगरूप में शुरू कर रहे नगर आयुक्त ने बताया कि नया मोबाइल एप अलग-अलग काम कर रहे 4-5 मोबाइल एप की जगह लेगा और इस पर नगर निगम से जुड़ी सभी तरह की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। इससे अधिकारियों को शिकायतों का स्टेटस, उनका निस्तारण सीधे नजर आएगा। एप के जरिए शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्मार्ट सिटी का सर्वम सेतु नहीं हुआ लोकप्रिय
शहर में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की शिकायतों के लिए कमिश्नर के आदेश पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आगरा सर्वम सेतु मोबाइल एप लांच किया था। यह लोकप्रिय नहीं हुआ। चार महीने में महज 200 शिकायतें ही इस पर आई हैं। पाइपलाइन लीकेज, गंदा पानी आने की शिकायतों समेत नए कनेक्शन, बिल भुगतान समेत सभी जानकारियां भी इस एप में हैं, पर हर माह लगभग 50 शिकायतें ही इससे दर्ज हो रही हैं, जबकि जलकल विभाग हर दिन 15 से 20 लीकेज की मरम्मत और गंदे पानी की शिकायतें दूर कर रहा है। आगरा टॉयलेट लोकेटर भी लोगों तक नहीं पहुंच पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed