{"_id":"623370f89938b82c4a0507aa","slug":"complain-over-satta-police-station-incharge-line-hazir-kasganj-news-agr527484050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे की शिकायत की जांच में हुई सट्टा होने की पुष्टि, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टे की शिकायत की जांच में हुई सट्टा होने की पुष्टि, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
कासगंज। सट्टे के मामले की शिकायत मिलने पर एसपी रोहन कुमार बौत्रे ने इसकी जांच सहावर के सीओ से कराई। सीओ सहावर की जांच में शिकायत सही पाई गई। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने सहावर गेट के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक को सट्टा होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच सहावर के सीओ अजीत कुमार ने टीम के साथ बड्डूनगर व आसपास के क्षेत्र में की। सट्टेबाज के ठिकाने पर पुलिस टीम पहुंची। लेकिन वहां सट्टा कर रहे लोग पुलिस के पहुंचते ही भाग गए। पुलिस को सट्टा पर्ची और अन्य सामान मिल गया। सीओ ने शिकायत की जांच में सट्टा होने की पुष्टि की और रिपोर्ट एसपी को भेजी। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच सीओ सहावर से कराई गई। इसमें सट्टा होने की पुष्टि होने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर किया गया है। जिले में किसी इलाके में सट्टा होता पाया गया तो इसी तरह से कार्रवाई होगी।