{"_id":"65340b3192439a857f0cbaf6","slug":"compensation-should-be-provided-for-crop-losses-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6293-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए
Sat, 21 Oct 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के तिकाेनिया पार्क में प्रदर्शन करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि किसानों को बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
ज्ञापन में कहा है कि किसानों को खेती के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए। निजी नलकूपों पर दबाव बनाकर मीटर नहीं लगाए जाएं। आवारा जानवरों से फसलों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। किसानों को बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। खाद और बीज की कालाबाजारी रोकी जाए। किसानों से मंडी में हो रही लूट को बंद कराया जाए। कोल्ड स्टोर में आलू के पैकेट की 50 किलो की जगह 53 किलो की तौल बंद कराई जाए। किसानों से संबंधित योजनाओं की बैठकों में संगठन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, बेंचेलाल राजपूत, ओमप्रताप दीक्षित मौजूद रहे।