{"_id":"5f26cd398ebc3e9ff02e77d0","slug":"compensation-kosi-news-agr453170695","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा का मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा का मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। किसानों को पिछली खरीफ की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। इस समस्या की चपेट में कई गांवों के किसान शामिल हैं। किसान परेशान हैं। रविवार को किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
किसान मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री दीपक चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बरहाना, बठैनकलां, बठैन खुर्द, दहगांव, धमसींगा, दौनाता, गढ़ी बरबारी, गुहेता दस बिसा, नगला हसनपुर, हताना, हुलवाना, कादौना, कामर, कोसीकलां, कोटवन, खरौट, पखरपुर, फालैन, पूठरी, रूपनगर, सिरथला व सुरवारी सहित कई गांवों के किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, जबकि उनका प्रीमियम समय से काटा गया था।
दीपक चौधरी ने आरोप लगाया कि कि समिति के पदाधिकारी मुआवजे की रकम को हड़पने के प्रयासों में जुटे हैं। यही कारण है कि सभी समितियों पर मुआवजा बंट चुका है। लेकिन सहकारी समिति एक एवं दो पर अभी तक शेष क्यों है। उन्होंने जांच कराकर किसानों की फसल बीमा योजना की राशि वितरित कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में किशन ,कृष्ण, त्यागी, भगवान सिंह, भगवान सिंह कादौना, वीर सिंह, शेरसिंह, सुम्मेर सिंह चौधरी, हुकम सिंह, राधा लाल आदि थे।