{"_id":"686abd984370de7d0a009405","slug":"compartmental-practical-exam-will-be-conducted-at-three-centers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-134132-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन केंद्रों पर कराई जाएगी कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन केंद्रों पर कराई जाएगी कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा
Sun, 06 Jul 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड के इंटर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर छह शिक्षक परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये परीक्षक विषय के आधार पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराएंगे।
बोर्ड ने हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन व इंटर मीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए कंपार्टमेंट के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है उनके लिए 11 व 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। हाईस्कूल की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी। इंटर की परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज पर भूगोल के लिए प्रेम प्रकाश कुशवाह, भौतिक विज्ञान के लिए गजराज सिंह, रसायन विज्ञान के लिए मनोज कुमार को परीक्षक बनाया है। श्रीगणेश इंटर कॉलेज में कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान, कृषि अभियंत्रण विज्ञान के लिए अमर सिंह को परीक्षक नियुक्त किया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के लिए प्रियंका, गृह विज्ञान के लिए शिवांगी दीक्षित को परीक्षक बनाया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा के विषयवार अंकों क सूची 16 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को उपलब्ध करानी है। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।