फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Companions took away the vendors caught by entering the Railway Commercial Office

रेलवे वाणिज्य कार्यालय में घुसकर पकड़े गए वेंडरों को छुड़ा ले गए साथी

Wed, 14 Sep 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:43 PM IST
सार

मंगलवार देर रात ट्रेन में पकड़े गए अवैध वेंडरों को साथी वाणिज्य कार्यालय से छुड़ा ले गए।सीआईटी स्टेशन सीपी गर्ग ने कैंटीन मैनेजर वीकेश यादव, अभय धांसू, मुलायम एवं आशू सहित 15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।जबकि पूर्वी तरफ जीआरपी थाना है तो पश्चिमी ओर आरपीएफ थाना।

विज्ञापन
Companions took away the vendors caught by entering the Railway Commercial Office

विस्तार

टूंडला। मंगलवार देर रात ट्रेन में पकड़े गए अवैध वेंडरों को साथी वाणिज्य कार्यालय से छुड़ा ले गए। इस बीच वेंडरों व चेकिंग स्टाफ के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों ओर से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा किया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी है। पुलिस ने सीआईटी स्टेशन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्य निरीक्षक टिकट स्टेशन सीपी गर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे करीब वह मुख्य चिकित्सा निरीक्षक श्रीकृष्ण मीणा व सीआईटी रेड बीएस मीणा के साथ स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग व ओवर रेटिंग को लेकर चेकिंग कर थे। उन्होंने 10 युवकों को अवैध तरीके से सामान बेचते पकड़ लिया। इसकी सूचना आरपीएफ को देने के बाद वे उन्हें कार्यालय ले आए। रात्रि 10 बजे करीब स्टेशन पर कार्यरत आरके फूड प्रोडक्ट के मैनेजर वीकेश यादव एवं अन्य वेंडर वाणिज्य कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने वहां बैठे हुए सीएमआई एसके मीणा, सीआईटी प्रशासन बीएस मीणा, सीआईटी स्टेशन सीपी गर्ग, सीआईटी मोहम्मद शमीम के साथ अभद्रता कर दी। इसके साथ ही महीनेदारी बढ़ाने, शराब के लिए पैसे मांगने आदि का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चेकिंग स्टाफ का आरोप है कि आरोपी पकड़े गए नौ अवैध वेंडरों को जबरन छुड़ा ले गए। सीआईटी स्टेशन सीपी गर्ग ने कैंटीन मैनेजर वीकेश यादव, अभय धांसू, मुलायम एवं आशू सहित 15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कैंटीन मैनेजर वीकेश यादव ने भी मुख्य निरीक्षक टिकट स्टेशन सीपी गर्ग, मुख्य चिकित्सा निरीक्षक श्रीकृष्ण मीणा व सीआईटी रेड बीएस मीणा पर 40 हजार रुपये महीनेदारी मांगने, न देने पर मारपीट कर जबरन वैध वेंडरों को पकड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा स्थल के दोनों ओर हैं जीआरपी-आरपीएफ थाने
टूंडला। वाणिज्य कार्यालय में जब हंगामा हो रहा था, तब जीआरपी और आरपीएफ थाने से कोई भी नहीं पहुंचा। जबकि पूर्वी तरफ जीआरपी थाना है तो पश्चिमी ओर आरपीएफ थाना। यहां पुलिस का आवागमन बना रहता है। मगर किसी भी थाने से कोई नहीं पहुंचा।

सीआईटी स्टेशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी दूसरे पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अख्तर अली, थाना प्रभारी, जीआरपी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed