{"_id":"69e30a8dc3081588f50b2d81","slug":"commissioner-rebukes-officials-over-poor-tax-collection-performance-in-agra-division-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कर वसूली में फिसला आगरा, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; ये निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर वसूली में फिसला आगरा, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; ये निर्देश दिए
Sat, 18 Apr 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:07 AM IST
सार
कर वसूली और राजस्व संग्रह में खराब प्रदर्शन पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। आगरा आबकारी, परिवहन और जीएसटी पंजीकरण में पिछड़ा मिला, जिस पर सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कई जिलों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाणिज्यकर के मामले में मंडल के चारों जिलों की प्रगति निर्धारित लक्ष्य से पीछे रही है। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग में जहां मैनपुरी की वसूली संतोषजनक मिली, वहीं आगरा और फिरोजाबाद लक्ष्य हासिल करने में पीछे रहे। आबकारी मद में आगरा के लगातार दो वर्षों से पीछे रहने पर आयुक्त ने कड़ा रुख दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आबकारी लक्ष्य को फिर से निर्धारित कराने के निर्देश दिए। परिवहन मद में आगरा और मथुरा की प्रगति सबसे कम पाई गई, जिस पर आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई। खनिज विभाग में फिरोजाबाद और मैनपुरी की स्थिति निराशाजनक रही। विद्युत विभाग में फिरोजाबाद को छोड़कर अन्य सभी जिलों ने लक्ष्य से अधिक वसूली की है। विधिक माप विभाग में मैनपुरी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर बाजी मारी। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, मथुरा के सीपी सिंह, मैनपुरी के अंजनी कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जीएसटी पंजीकरण में पिछड़े
जीएसटी पंजीकरण और विविध देय की वसूली में भी आगरा और मथुरा का प्रदर्शन खराब रहा। मंडलायुक्त ने चारों जिलों के अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) को निर्देश दिए कि वह महीने में कम से कम एक बार जीएसटी विभाग की अनिवार्य रूप से समीक्षा करें।
जीएसटी पंजीकरण और विविध देय की वसूली में भी आगरा और मथुरा का प्रदर्शन खराब रहा। मंडलायुक्त ने चारों जिलों के अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) को निर्देश दिए कि वह महीने में कम से कम एक बार जीएसटी विभाग की अनिवार्य रूप से समीक्षा करें।