{"_id":"5eac6e1a8ebc3e905d3bb4ef","slug":"commissioner-instructed-necessary-essentials-should-be-delivered-to-the-people-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों तक जरूरी चीजें हर हाल में पहुंचाई जाएं, मंडलायुक्त ने दिए अफसरों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों तक जरूरी चीजें हर हाल में पहुंचाई जाएं, मंडलायुक्त ने दिए अफसरों को निर्देश
Sat, 02 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजें हर हाल में लोगों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं कोई परेशानी है तो अधिकारी स्वयं इसका संज्ञान लें। लोगों को जरूरी चीजें घर पर ही मिलेंगी तो उन्हें बाहर नहीं आना होगा।
मंडलायुक्त ने शुक्रवार को जरूरी चीजों की उपलब्धता और लोगों तक पहुंचने की स्थिति की समीक्षा की। उप निदेशक मंडी ने बताया कि मंडी में पर्याप्त मात्रा में सब्जी और दाल की आवक हो रही है। पैकेटबंद दूध की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में हो रही है।
आपूर्ति विभाग के अफसरों ने बताया कि 42400 से अधिक नए पात्रों का चयन कर राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं। अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 419351 पात्रों को गैस सिलिंडर का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद मथुरा व मैनपुरी में मनरेगा के कार्यों को प्रारंभ कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि क्रय केंद्रों पर कृषकों की गेहूं खरीद को पूरी क्षमता के साथ किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए।