फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commissioner expressed displeasure over the work of vabag company handling the sewer system in Agra

आगरा: वबाग कंपनी पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, कहा- सपना रोबोट का दिखाया, काम खपच्चियों से किया

Thu, 30 Dec 2021 01:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

आगरा में सीवर उफनाने की शिकायतों पर जलकल और वबाग कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का गुस्सा वबाग पर फूटा। उन्होंने अफसरों को 10 जनवरी तक सभी मेनहोल के ढक्कन लगाने को कहा। 

विज्ञापन
commissioner expressed displeasure over the work of vabag company handling the sewer system in Agra
गली में भरा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपना रोबोट से सीवर लाइन की सफाई का दिखाया, लेकिन काम खपच्चियों से कर रहे हैं। पूरे शहर में सीवर की शिकायतें हैं। शहर भर में मेनहोल खुले पड़े हैं। कर्मचारी बढ़ाएं या मशीनें, मुझे परिणाम चाहिए। ट्रंक लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन मंगाइए। यह निर्देश नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने आगरा में सीवर व्यवस्था संभाल रही वबाग कंपनी के अफसरों को दिए हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही शहर में सीवर मेनहोल खुले पड़े होने की खबर प्रकाशित की, जिस पर नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने ढक्कन लगाने के लिए वबाग को दस दिन की मोहलत दी है। बुधवार को सीवर उफनाने की शिकायतों पर जलकल और वबाग के अधिकारियों के साथ बैठक में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का गुस्सा वबाग पर फूटा।
विज्ञापन

 जल्द साफ कराएं सीवर लाइन 
नगर आयुक्त ने वबाग के गाजियाबाद से आए अधिकारी विजयवर्गीय और स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि 350 किमी लंबी मेन ट्रंक लाइन की सफाई जल्द कराएं। हर जोन में वबाग पर केवल एक जेटिंग मशीन है, जबकि पूरे शहर के लिए एक सुपर सकर मशीन है जो शिकायतों के निस्तारण में लगी रहती है। ट्रंक लाइन साफ न होने से बार-बार सीवर उफनाने की शिकायतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वबाग कंपनी 6 जनवरी से पहले शिकायतों की समीक्षा कर यह रिपोर्ट सौंपेगी कि एक दिन, दो दिन और सप्ताह भर में कितनी शिकायतों को दूर किया गया। नियम के मुताबिक शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर उसका निदान करना वबाग के एमओयू में शामिल है। 

1100 किमी लंबी सीवर, कर्मचारी 116
वबाग के पास शहर में 1100 किमी लंबा सीवर नेटवर्क और सात एसटीपी के साथ 18 पंपिंग स्टेशन हैं, लेकिन कर्मचारियेां की संख्या महज 116 है। नगर आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 200 की जाए ताकि लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। कंपनी मशीनों को बढ़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed