फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner Amit Gupta inspected the Kumbh Mela Site in Vrindavan

वृंदावन: सीएम योगी तक पहुंची शिकायत तो कुंभ घाट पर कमिश्नर ने देखी यमुना की हालत

Wed, 03 Mar 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:27 AM IST
सार

  • लखनऊ से फोन आते ही प्रशासन हरकत में आया, कुंभ क्षेत्र में पहुंचे अफसर
  • सिंचाई अधिकारियों को दिए यमुना में स्वच्छ जल की मात्रा बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
Commissioner Amit Gupta inspected the Kumbh Mela Site in Vrindavan
यमुना के शाही स्नान घाट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अमित गुप्ता साथ में अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के पहले शाही स्नान के दौरान प्रदूषित जल को लेकर संतों की नाराजगी को भांपते हुए मंगलवार को कुंभ क्षेत्र पहुंचे आगरा मंडल के मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने यमुना की बदहाली को देखा। शाही स्नान घाट और उसके पास आम लोगों के लिए बने घाट पर भी यमुना की स्थिति देखी। 

विज्ञापन


इस पर उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को स्वच्छ जल की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। पहले शाही स्नान के दौरान संतों ने यमुना में गंदे पानी की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। कई संतों ने तो स्नान भी नहीं किया था और नाराजगी जताई थी। लखनऊ से फोन आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


सबसे पहले कैंप कार्यालय का निरीक्षण किया
वृंदावन कुंभ क्षेत्र में मंगलवार को पहुंचे मंडलायुक्त ने सबसे पहले कैंप कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पुलिस कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। इसमें सीसीटीवी कैमरों की नजर से यमुना का वीआईपी घाट, शाही स्नान घाट और आम लोगों के स्नान घाट के साथ कुंभ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों को भी देखा। इसके बाद कमिश्नर शाही स्नान घाट का मुआयना करने मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने यमुना जल को बारीकी से देखा। यमुना घाट किनारे गंदगी देखकर कमिश्नर ने सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने यमुना जल की वर्तमान दशा को लेकर मंडलायुक्त से नाराजगी जताई। 

पहले शाही स्नान 27 फरवरी के दौरान प्रदूषित जल की जानकारी देते हुए आगामी द्वितीय शाही स्नान नौ मार्च के लिए स्वच्छ जल छोड़ने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने सिंचाई अधिकारियों को स्वच्छ जल की मात्रा यमुना में बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि गोकुल बैराज से डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ाने के कारण जल कम हो गया है। अब ऊपर से आ रहा स्वच्छ जल एकत्रित होगा।

टंकी का पानी पिया
मंडलायुक्त अमित गुप्ता और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कुंभ क्षेत्र में लगी टंकी में भरे जल को पीकर देखा। अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि यह गंगाजल है। साधु संतों के अलावा श्रद्धालुओं के लिए पीने के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी, उपनेता राधाकृष्ण पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed