फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commercial surrogacy gang latest update news

कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं

Tue, 30 Jun 2020 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 12:48 PM IST
सार

  • सरगना नीलम महिलाओँ से घर पर आकर करती थी संपर्क, डोनर महिला को लाने पर मिलता था कमीशन 

विज्ञापन
commercial surrogacy gang latest update news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फरीदाबाद से नेपाल तक फैले कोख के सौदागर गिरोह की सरगना नीलम के संपर्क में 50 से अधिक महिलाएं थीं। इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं एजेंट के रूप में कार्य करती हैं। वो किराये पर कोख और अंडाणु देने वाली महिलाओं को लेकर आती थीं। 
विज्ञापन


महिला एजेंट को सरगना नीलम कमीशन के रूप में 20 से 30 हजार रुपये तक देती थी। डोनर महिला को कोख किराये पर देने पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये दिए जाते थे।      
विज्ञापन



संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 19 जून को पुलिस ने दो गाड़ियों से फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम, रूबी, प्रदीप कुमार, राहुल और दिल्ली के हरी नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। 

ये लोग तीन बच्चियों को बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। पुलिस ने प्रसव कराने वाले चिकित्सकों के भी बयान दर्ज किए थे। नीलम से जेल में पूछताछ की गई थी। अन्य आरोपियों के भी पुलिस ने बयान लिए हैं। 

इन राज्यों में फैला है गिरोह का जाल

commercial surrogacy gang latest update news
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि गिरोह की फरीदाबाद की सरगना के संपर्क में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश की 50 से अधिक महिलाएं थीं। यह महिलाएं अंडाणु बेचने वाली और कोख किराये पर देने वाली महिलाओं की तलाश करती थीं। 

इसके लिए 20 से 30 हजार तक दिया जाता था। नीलम के घर पर महिलाओं का आना-जाना रहता था। इसके बाद फोन से एक-दूसरे से संपर्क करती थीं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी संपर्क में थीं, जो अक्सर अपने अंडाणु बेचने का काम करती थीं। 

संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली

सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि नीलम के संपर्क में 50 से अधिक महिलाओं के होने की आशंका है। अब इन महिलाओं के नामों के बारे में पता किया जा रहा है। कोख के सौदागर गैंग के अन्य सदस्यों से पड़ताल में भी कई जानकारी मिली हैं। इन पर भी पुलिस टीम अलग से जांच में जुटी है। 
 

नीलम की कॉल डिटेल में एक हजार से अधिक लोगों के नंबर 

पुलिस ने नीलम के दो नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसमें एक साल का डाटा निकलवाया गया। पुलिस को कॉल डिटेल मिल गई है। इसमें एक हजार से अधिक नंबर हैं। कई नंबर एक जैसे ही हैं। 

एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि एक टीम को संदिग्ध नंबरों को छांटने में लगाया है। ज्यादा देर तक बात होने वाले नंबरों के बारे में पड़ताल की जा रही है। एक बार नंबरों के बारे में पता चलने पर उनके उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। 

फरीदाबाद से नेपाल तक जाएगी टीम : बबलू कुमार 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह गिरोह काफी बड़ा है। फरीदाबाद से नेपाल तक जाल फैला रखा है। इसमें कई लोग जुड़े हैं। इन सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को फरीदाबाद तो दूसरी टीम को नेपाल भेजा जाएगा। इससे जुड़े हर बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed