फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commercial activities closed extension date will be extended or not within 500 meters of Taj Mahal

Agra: ताज के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मोहलत बढ़ेगी या नहीं, आज होगा तय

Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
सार

व्यापार बंद करने की मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी ने एडीए व व्यापारियों की बैठक बुलाई है। सोमवार को तय होगा कि मोहलत बढ़ेगी या नहीं।

विज्ञापन
commercial activities closed extension date will be extended or not within 500 meters of Taj Mahal
आगरा का ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के मामले में रविवार को कई मोड़ आए। त्योहार पर रोजी-रोटी छिनने के विरोध में ताजगंज के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। व्यथा सुनाई। उन्होंने विचार का आश्वासन दिया। दूसरा प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा से मिला। नोटिस की मोहलत बढ़ाने की मांग की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


वहीं, व्यापार बंद करने की मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी ने एडीए व व्यापारियों की बैठक बुलाई है। सोमवार को तय होगा कि मोहलत बढ़ेगी या नहीं। लेकिन रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद यह चर्चा है कि प्रशासन और एडीए 17 अक्तूबर तक के आदेश में शिथिलता बरत सकता है।
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक एवं ताज ट्रिपिजियम जोन (टीटीजेड) सदस्य केशो मेहरा एवं ताजगंज डेवलपमेंट फाउडेंशन अध्यक्ष नितिन सिंह के साथ रविवार शाम 6:30 बजे लखनऊ में आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के समक्ष रखे दो बिंदु 

पूर्व विधायक केशो मेहरा ने बताया कि हमने सीएम के समक्ष दो बिंदु रखे। पहला समानता के अधिकार की आड़ में आजीविका का अधिकार न छिने। दूसरा आदेश को लेकर एडीए सुप्रीम कोर्ट में अपना अधिवक्ता खड़ा करे। मानना है कि एडीए की तरफ से पक्षकार नहीं होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को यह आदेश दिया। सीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। कमिश्नर से वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। मुलाकात के दौरान अधिवक्ता शालिनी शर्मा, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

मुख्य सचिव ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार शाम 4 बजे ताजगंज के व्यापारियों का दूसरा प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा से मिला। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने 17 अक्तूबर तक नोटिस में मोहलत बढ़ाने और होटलों के विरुद्ध एडीए व अग्निशमन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। 

मुख्य सचिव ने दिए समीक्षा के निर्देश 

मुख्य सचिव ने वहां एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को बुला रखा था। होटलों पर कार्रवाई के मामले में सभी लोगों से तालमेल बनाते हुए सीलिंग नोटिसों की समीक्षा के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को टेलीफोन पर ताजमहल के मामले में सभी कानूनी पहलुओं को जांचने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस दौरान भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे, उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, ताजगंज फाउंडेशन के नितिन सिंह, कर्मचारी परिषद के विकास चौहान आदि मौजूद रहे।

डीएम ने बुलाई व्यापारियों व एडीए की बैठक

जिलाधिकारी ने सोमवार को ताजगंज के व्यापारियों एवं एडीए अधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रतिष्ठान बंद करने की मोहलत बढ़ेगी या नहीं इस पर बैठक के बाद निर्णय होगा। एडीए ने 500 मीटर दायरे में सर्वे किया। परिधि में आ रहे प्रतिष्ठानों को 17 अक्तूबर तक व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए हैं। जिनकी मियाद सोमवार को खत्म हो जाएगी।

आज दाखिल हो सकती है पुनर्विचार याचिका

ताजगंज डवलपमेंट फाउडेंशन अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर पुनर्विचार याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हो सकती है। याचिका का मजमून तैयार हो चुका है। कुछ सलंग्नक जोड़े जाएंगे। इसके लिए सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed