फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commenting on indian army is fashion now said sambit patra

फैशन बन गया है सेना पर टिप्पणी करनाः संबित पात्रा

Fri, 30 Jun 2017 11:17 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Fri, 30 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
commenting on indian army is fashion now said sambit patra
डा. संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के नेताओं ने सेना पर टिप्पणी करना फैशन बना लिया है। हैरानी वाली बात है कि सेना पर ओछी टिप्पणी के बाद भी इन नेताओं पर पार्टी अध्यक्ष कोई कार्रवाई नहीं करते। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने कही। वे आगरा में डाक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने कहा कि सेना पर टिप्पणी करने वालों की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आजम खां से ही नहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित सेनाध्यक्ष को गुंडा बता चुके हैं। संजय निरूपम, सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांग रहे थे। विपक्ष के नेताओं ने सेना पर टिप्पणी करना फैशन बना लिया है। लगता है कि आला नेताओं की शह पर ही सेना के खिलाफ बयानबाजी की जाती है। 
विज्ञापन


वहीं डाक्टर्स डे पर आगरा कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा पेशे को लेकर डा. संबित पात्रा ने कहा कि अगर आप मरीज को मुस्कराकर गले लगाएंगे तो मरीज दोस्त बन जाएगा।  पेशे से सर्जन डा. पात्रा बोले, नेता, अभिनेता-प्रशासनिक अधिकारी जो खुद को सबसे ऊपर समझते हैं, बीमार होने पर डाक्टर के आगे नतमस्तक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नग्नावस्था किसी के लिए भी सबसे शर्मनाक स्थिति, जब आपरेशन टेबिल पर मरीज इसी रूप में आता है, उस वक्त सभी को डाक्टर भगवान नजर आता है। सोचिए, आपका इतना ऊंचा स्तर है। एनएमओ ने डा. पात्रा को धनवंतरि अवार्ड से नवाजा गया। विशिष्ट अतिथि एसएन मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने सभी को चरक शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed